गजरौला। ट्रैक्टर की चपेट में आने से हुई आठ साल के बालक की मौत के मामले में चालक का चालान कर दिया गया। मामले में मंगलवार को बालक के परिजनों ने जाम लगा दिया था। बुधवार को पुलिस ने भीकनपुर निवासी ट्रैक्टर चालक नीटू पुत्र मदन का चालान कर दिया। गौरतलब है कि सोमवार को भीकनपुर निवासी राजपाल का 12 वर्षीय बेटा जोगेश और भूरे का बेटा ब्रजेश (8 साल) घर से साइकिल पर निकले थे। गांव से बाहर निकलने पर ट्रैक्टर दोनों बालक ट्रैक्टर की चपेट में आ गए। मुरादाबाद ले जाते समय ब्रजेश ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया था। कार्रवाई नहीं होती देख मंगलवार को परिजनों ने बालक का शव थाने के सामने रखकर जाम लगा दिया था। ट्रैक्टर चालक की गिरफ्तारी के आश्वासन पर ही परिजनों ने जाम खोला था।