फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में घायल महिला ने दम तोड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
गजरौला। सड़क हादसे में घायल हुई बाइक सवार दूसरी महिला ने भी इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। शुक्रवार रात करीब नौ बजे फाजलपुर के पास अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी थी। जिसमें बाइक सवार दुर्गेश पत्नी सोमपाल निवासी कांशीराम कालोनी की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं गीता पत्नी अमर सिंह निवासी फाजलपुर और शौकत पहलवान निवासी मोहरका पट्टी घायल हुए। देर रात गीता की हालत नाजुक देखते हुए डॉक्टरों ने रेफर कर दिया था। गीता ने मेरठ में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। वहीं शौकत की हालत भी गंभीर बताई जा रही है। उधर दुर्गेश के बेटे कपिल ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें