फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भीड़ ने चोरी करते चोर को रंगे हाथ पकड़ा, जमकर की धुनाई

विज्ञापन
विज्ञापन
गजरौला। दिन दहाड़े बंद घर में चोरी कर रहे युवक को भीड़ ने देख लिया। आरोपी को पीछा कर पकड़ लिया और जमकर धुनाई की। पकड़े गए चोर से चोरी का माल बरामद हो गया है। आरोपी पहले भी चोरी के मामले में जेल जा चुका है। मोहल्ला बैंक कालोनी निवासी मनोज कुमार का फ्लाईओवर के पास मकान है। मकान में सामान रखा रहता है तथा गाड़ी खड़ी होती है, जबकि उनका परिवार दूसरे मकान में रहता है। शनिवार की दोपहर बंद मकान में पड़ोसियों ने एक युवक को बार-बार आते जाते देखा, इसके बाद लोहे का पाइप काटने की आहट सुनी। उन्होंने घटना की सूचना फोन से मनोज कुमार को दी। उसके साथ अन्य लोगों को आता देखकर आरोपी चोर दीवार फांदकर भागने लगा। भीड़ ने पीछा किया, तो आरोपी ने पत्थर भी फेंक कर मारें लेकिन भीड़ ने पीछा नहीं छोड़ा। बचने के प्रयास में चोर भागकर मोहल्ला अतरपुरा की एक गली में घुस गया। गली आगे से बंद होने पर चोर को पकड़ लिया गया। इसके बाद मनोज कुमार ने घर जाकर देखा, तो वैगंनार गाड़ी की बैटरी और घर में रखा लोहे का अन्य सामान गायब था। आक्रोशित भीड़ ने आरोपी चोर की जमकर पिटाई की और पुलिस को सौंप दिया। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम भीकम निवासी गांव नबीची थाना भंडा जिला शाहजहांपुर बताया। आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने चोरी की गई गाड़ी की बैटरी भी बरामद कर ली है। पुलिस के मुताबिक आरोपी नशेड़ी है। पहले गजरौला में लोहे के पाइप काटकर बेचते समय पकड़ा गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें