फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेशनल हाईवे पर फिर शुरू हुआ बदमाशों का आतंक

विज्ञापन
विज्ञापन
गजरौला। नेशनल हाईवे पर कुछ दिनों की शांति के बाद बदमाशों का आतंक फिर शुरू हो गया है। शनिवार रात को हाईवे किनारे बदमाश लूटपाट करते रहे। लेकिन गश्त करने वाली हाईवे पुलिस गायब रही। जिसके चलते बदमाश लूटपाट करके भागने में कामयाब भी हो गए। वारदात के बाद पहुंचने वाली पुलिस केवल पूछताछ तक ही सिमटी रही। बदमाशों का पीछा करना मुनासिब नहीं समझा।
विज्ञापन

तीन माह पूर्व नेशनल हाईवे स्थित गांव शहवाजपुर डोर में भी हाईवे किनारे व्यापारी के परिवार को बंधक बनाकर लाखों की डकैती को बदमाशों ने अंजाम दिया था। इस वारदात का आजतक ठीक से खुलासा भी नहीं हो पाया है। वारदात में शामिल केवल दो बदमाशों को ही पुलिस पकड़ पाई और घटना में लूटा हुआ माल का पचास प्रतिशत भी पुलिस बरामद नहीं कर पाई। इसके बाद हाईवे पर बदमाशों का आतंक फिर से शुरू हो गया है। शनिवार रात दस बजे हाईवे चौपला पुलिस चौकी के पास एक मीडिया कर्मी कर्मी एवं उसकी बच्ची पर जानलेवा हमला किया गया। पुलिस की निष्क्रियता कहें या कुछ और इसके कुछ ही घंटों बाद बदमाशों ने ख्यालीपुर ढाल पर ढाबा स्वामी के परिजनों को निशाना बना लिया। उन्हें बंधक बनाकर बदमाश लूटपाट करते रहे, लेकिन हाईवे पुलिस का वहां कोई नामोनिशान तक नहीं मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें