फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंदिर जा रहे बुुजुर्ग को धक्का देकर बदमाश ने गले से सोने की चेन तोड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी धनौरा। मंदिर में पूजा-पाठ करने जा रहे एक बुजुर्ग को धक्का देकर बदमाश ने गले से सोने की चेन तोड़ ली। जमीन पर गिरे बुजुर्ग ने खुद को किसी तरह संभाला और लुटेरे को पकड़ने के लिए शोर मचाया। मगर तब तक लुटेरा फरार हो चुका था। घटनास्थल के समीप ही एक सीसीटीवी लगा था, जिससे लुटेरे की हरकत उसमें कैद हो गई। बुजुर्ग के बेटे की तहरीर पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू की है।
विज्ञापन

नगर के मुख्य बाजार निवासी जैनेेंद्र जैन शनिवार सुबह छह बजे जैन मंदिर जा रहे थे। उनके गले में लाकेट समेत सोने की चेन पड़ी थी। वह घर से कुछ दूर पहुंचे थे तभी बड़े फाटक के पास पीछे से आए एक लुटेरे ने उनको धक्का देकर नीचे गिरा दिया और गले से सोने की चेन तोड़कर फरार हो गया। धक्का लगने से गिरे बुजुर्ग को चोटें भी आईं हैं। उन्होंने मदद के लिए शोर मचाया, लेकिन उस समय वहां कोई मौजूद नहीं था।
उन्होंने घर आकर घटना के बारे में परिजनों को जानकारी दी। परिजनों ने घटनास्थल के पास लगे सीसीटीवी चेक किए। सीसीटीवी फुटेज में लुटेरा मुुंह पर कपड़ा बांधे व कैप लगाकर बुजुर्ग का पीछा करता नजर आया। घटना को अंजाम देने के बाद वह पीछे की तरफ भागता नजर आ रहा है। पीड़ित के पुत्र विकास जैन ने बताया कि पिता के गले में सोने की चेन व लाकेट का वजन अनुमानित लगभग 80 ग्राम था। थानाध्यक्ष नरेंद्र सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें