फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व प्रधान के घर जेवर, नकदी सहित लाखों की चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
गजरौला। क्षेत्र के बल्दाना असगर गांव निवासी और पूर्व ग्राम प्रधान के घर में दीवार फांद कर दाखिल हुए चोरों ने अंदर रखे आभूषण सहित लाखों का माल समेट ले गए। सुबह जागने पर परिवार के लोगों को चोरी की घटना की जानकारी हुई। पीड़ित परिवार के सूचना देने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने मौका मुआयना कर घटना की जानकारी की। उधर चौपला चौकी के निकट स्पेयर पार्टस की दुकान में दीवार काट कर दाखिल हुए चोरों ने पांच हजार रुपये की नकदी चुराई। साथ ही दूसरी दुकान में भी चोरी की कोशिश की।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव बल्दाना असगर अली निवासी मदनपाल सिंह पूर्व ग्राम प्रधान हैं। उनका कहना है कि वह शुक्रवार की रात परिवार के साथ घर में सो रहे थे। इसबीच चोर दीवार फांद कर घर में दाखिल हुए और अलमारी का ताला तोड़कर अंदर रखे सोने-चांदी के आभूषण सहित लाखों रुपये का कीमती सामान चुरा ले गए। शनिवार की सुबह जागने पर परिवार के सदस्यों को चोरी की घटना की जानकारी हुई। सूचना देने पर मौके पर पहुंची पुलिस मौका मुआयना की।
दूसरी घटना चौपला चौकी के निकट की है। यहां पर सिहाली जागीर के अल्ताफ खां की स्पेयर पार्ट की दुकान में दीवार काट कर चोरों ने पांच हजार रुपये की नकदी चुराई। इसके बराबर में मौजूद मकसूद मिस्त्री की दुकान में भी चोरी की कोशिश की गई, लेकिन चोर नाकाम रहे। इस मामले में पुलिस ने एक आरोपी को पकड़ा है। जिससे पूछताछ की जा रही है। थाना प्रभारी राजेश कुमार तिवारी ने बताया कि दोनों ही मामलों में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई हैं। जल्द ही चोरी का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें