फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लापरवाही बरतने पर विवेचक और एसएसआई निलंबित

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। सावन के पहले सोमवार को डिडौली कोतवाली क्षेत्र में हाईवे पर हादसे में मुरादाबाद के दो कावड़ियों की मौत के मामले में लापरवाही बरतने वालों पर लगातार कार्रवाई की जा रही है। विवेचना में लापरवाही और घटनास्थल पर समय से न पहुंचने के आरोप में विवेचक और कोतवाली के एसएसआई को निलंबित कर दिया गया है। इस प्रकरण की जांच एसपी मुरादाबाद देहात कर रहे हैं। इस मामले में दरोगा समेत तीन पुलिसकर्मियों को पहले ही निलंबित किया जा चुका है। जबकि तत्कालीन एसओ का तबादला शासन स्तर से मऊ जनपद के लिए किया गया था।
विज्ञापन

मुरादाबाद कटघर थानाक्षेत्र में ग्राम कल्यानपुर निवासी 11वीं का छात्र गौरव और इसी गांव का बीएससी का छात्र राहुल सावन के पहले सोमवार सुबह ब्रजघाट से गंगाजल लेकर लौट रहे थे। दोनों एक ही बाइक पर सवार थे। बाइक राहुल चला रहा था। जैसे ही उनकी बाइक डिडौली कोतवाली क्षेत्र में नीलीखेड़ी गांव के सामने हाईवे के ओवरब्रिज से नीचे पहुंची, तभी सामने से आ रही हैदरगढ़ डिपो की रोडवेज बस के चालक ने बाइक में टक्कर मार दी थी। हादसे में बाइक सवार दोनों कांवड़ियों की मौके पर ही जान चली गई थी।
इस दौरान हादसा देख पीछे से आ रहे अन्य कांवड़ियों ने आपा खो दिया था। हैदरगढ़ डिपो की बस समेत सात बसों पर पत्थर और डंडे बरसा कर शीशे तोड़ दिए थे। कांवड़ियों ने हैदरगढ़ डिपो की बस के चालक के साथ भी मारपीट की थी। इस मामले में रोडवेज बस के चालक नासिर के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने के आरोप में केस दर्ज कर उसका चालान कर दिया था। अदालत से उसे जमानत मिल गई थी।
विज्ञापन

हादसे को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने खुद मामले का संज्ञान लिया था। इस मामले में पहले एएसपी चंद्रप्रकाश शुक्ला ने जांच की थी। जिसके बाद एसपी ने ड्यूटी प्वाइंट से गायब रहने के आरोप में दरोगा समेत तीन पुलिस कर्मियों को निलंबित कर दिया था। फिलहाल मुरादाबाद देहात एसपी मामले की जांच कर रहे हैं। एसपी आदित्य लांग्हे ने बताया मामले में डिडौली कोतवाली में तैनात एसएसआई सुक्रमपाल राणा और विवेचक व हल्का प्रभारी दरोगा मोईन खान को निलंबित कर दिया गया है। अभी प्रकरण की जांच चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें