जोया। फैक्टरी में बिजली की मोटर चोरी कर भाग रहे एक चोर को मालिक और कर्मचारियों ने पकड़ लिया, जबकि दो चोर भागने में कामयाब रहे। पुलिस ने मामले में रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को जेल भेजा और उसके फरार साथियाें की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है।
डिडौली कोतवाली क्षेत्र में हाईवे पर स्थित तावई गांव में मोहम्मद आसिफ का परिवार रहता है। उनकी तालाब चौराहे पर इंडियन ग्राम उद्योग के नाम से सिलाई मशीन के पटल बनाने की फैक्टरी है। उन्होंने बताया कि 16 अगस्त की दोपहर फैक्टरी में घुसे तीन चोर बिजली की मोटर उठाकर भाग रहे थे। शक होने पर मोहम्मद आसिफ में भूरा, राशिद और मोहम्मद उमर अली के साथ चोरों का पीछा किया और एक चोर को पकड़ लिया। इस दौरान दो चोर भागने में कामयाब रहे। पकड़े गए आरोपी ने अपना नाम इरशाद निवासी मोहल्ला पाकबड़ा बताया।
जबकि उसने भागने वाले साथियों का नाम दानिश और रुकसे निवासी गढ़ पाकबड़ा है। इस दौरान पकड़े गए आरोपी के कब्जे से चोरी की मोटर बरामद हुई। लिहाजा आरोपी को कोतवाली पुलिस के हवाले कर दिया। इंस्पेक्टर पीके चौहान ने बताया कि मामले में फैक्टरी मालिक मोहम्मद आसिफ की तहरीर पर तीनों आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है। पकड़े गए आरोपी इरशाद को जेल भेजा है।