फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नशीली कोल्ड ड्रिंक पिलाकर ई-रिक्शा लूटा

विज्ञापन
विज्ञापन
जोया। बदमाशों ने नशीली कोल्ड ड्रिंक पिलाकर चालक से ई रिक्शा लूट लिया। पीड़ित चालक की पत्नी ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। जबकि चालक का असमोली में उपचार चल रहा है।
विज्ञापन

संभल जिले के असमोली थाना क्षेत्र के शाहपुर सिरपुड़ा गांव निवासी उमेश कुमार ई-रिक्शा चलाकर परिवार का पालन पोषण करते हैं। आरोप है कि शनिवार को उमेश ई-रिक्शा लेकर घर से निकला, लेकिन शाम को घर नहीं लौटा। परिजनों के द्वारा फोन मिलाने पर उसने कॉल रिसीव नहीं किया। इस पर परिजन उसकी तलाश शुरू किए। रविवार को परिजनों के कॉल को एक व्यक्ति ने रिसीव किया और बताया कि मोबाइल व चप्पल डिडौली कोतवाली क्षेत्र के मीरपुर गांव के जंगल में मिलने की बात बताई।
खोजबीन करने पर उमेश जंगल में बेहोश हाल में मिला। परिजन उसे उपचार के लिए असमोली स्थित अस्पताल में भर्ती कराए। होश आने पर उमेश ने बताया कि दो लोगों ने मनौटा पुल से जोया जाने के लिए ई-रिक्शा बुक कराए। आरोपियों ने रास्ते में उसे नशीली कोल्ड ड्रिंक पिला कर बेहोश कर दिया और ई-रिक्शा लूट ले गए। इंस्पेक्टर पीके चौहान ने बताया उमेश की पत्नी सविता की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों की तलाश की जा रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें