फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली से चोरी स्कूटी बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
नौगांवा सादात। वाहन चेकिंग के दौरान नौगांवा सादात पुलिस ने अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह के एक सदस्य को गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से दिल्ली से चोरी की एक स्कूटी बरामद की है। छानबीन के दौरान पता चला कि पकड़े गए आरोपी पर दिल्ली-एनसीआर में लूट-चोरी के करीब 10 मुकदमे दर्ज हैं।
विज्ञापन

एसपी आदित्य लांग्हे ने बताया कि जनपद में अपराध नियंत्रण के लिए अभियान चलाकर अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। सीओ सिटी विजय कुमार राणा के पर्यवेक्षण में सोमवार को नौगांवा सादात इंस्पेक्टर संत कुमार, दरोगा संजीव कुमार, कांस्टेबल उमेश कुमार, कौशल राठौर, जितेंद्र कुमार, रवीश कुमार बीलना नहर के पुल पर वाहन चेकिंग कर रहे थे। तभी पुलिस ने स्कूटी सवार युवक को पकड़ लिया।
पूछताछ के दौरान उसने अपना नाम नदीम निवासी बिलना थाना नौगांवा सादात बताया। छानबीन के दौरान पता चला कि नदीम से बरामद स्कूटी उसने 19 जुलाई को कश्मीरी गेट दिल्ली से चोरी की थी। एसपी ने बताया कि नदीम बेहद शातिर अपराधी है। उसके खिलाफ दिल्ली के थाना फर्श बाजार शाहदरा, विवेक विहार शाहदरा, गाजीपुर ईस्ट, कश्मीरी गेट समेत विभिन्न थानों में लूट-चोरी के 10 मुकदमे दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें