प्रशांत ने मामले की जानकारी राहगीरों को दी। इसके बाद राहगीर के मोबाइल से घटना की जानकारी पुलिस को दी। सूचना मिलते ही इंस्पेक्टर संत कुमार फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। सीओ सिटी विजय कुमार राणा ने भी मुआयना किया। इस दौरान प्रशांत ने बैग में एक लाख 30 हजार रुपये होने की बात बताई है। आननफानन में पुलिस ने जिलेभर मेें चेकिंग शुरू करा दी। पुलिस ने आसपास के क्षेत्र में बदमाशों को तलाशा, लेकिन कोई सफलता नहीं मिली।