फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नकब लगाकर 62 हजार रुपये व चार लाख का सामान चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
कुआखेड़ा। गांव चक वासीपुर में चोरों ने नकब लगाकर एक घर से 62 हजार की नकदी समेत करीब चार लाख रुपये का सामान ले गए। सुबह परिजनों को चोरी का पता लगा। पुलिस ने मौके पर जाकर जांच की है।
विज्ञापन

चकवासीपुर गांव में इमरान व फरियाद का परिवार एक साथ रहता है। दोनों बाहर रहकर मजदूरी करते हैं। उनके मकान का एक हिस्सा खेत की ओर है। शुक्रवार की रात सभी परिजन आंगन में सो रहे थे। चोरों ने खेत की ओर से मकान में नकब लगाकर घर में प्रवेश किया। शनिवार की सुबह इमरान की मां अनीशा ने घर के भीतर जाकर देखा तो अलमारी व संदूक का सारा सामान बाहर बिखरा पड़ा हुआ था।
शोर की आवाज सुनकर घर पर मौजूद परिजन भीतर गए। अनीशा ने बताया कि चोर संदूक में रखे 62 हजार रुपये, पांच तोले वजन के सोने के आभूषण, 20 ग्राम चांदी के आभूषण व बेटी का सोने का हार अपने साथ ले गए। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने पड़ताल की। पुलिस को तहरीर दे दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें