फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी के 20 दिन बाद ससुराल से लौटते युवक की सड़क हादसे में मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
जोया (अमरोहा)। शादी के 20 दिन बाद ससुराल गए युवक की घर लौटते समय रास्ते में सड़क हादसे में मौत हो गई। हादसे में युवक की पत्नी गंभीर रूप से घायह है। घटना की सूचना पर परिजनों में कोहराम मच गया। मौके पर पहुंची असमोली पुलिस ने जांच के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

हादसा डिडौली और असमोली थानाक्षेत्र की सीमा पर हुआ। डिडौली कोतवाली क्षेत्र के नन्हेड़ा राजपूत गांव में ऋषिपाल सिंह का परिवार रहता है। पेशे से मजदूर ऋषिपाल सिंह के परिवार में पत्नी सुनीता के अलावा तीन बेटे हैं। उनका 23 वर्षीय बड़ा बेटे रविंद्र की शादी बीस दिन पहले संभल जनपद के काला खेड़ा गांव निवासी काजल के साथ हुई थी। बृहस्पतिवार को रविंद्र अपनी ससुराल गया था। जहां से रात करीब 8 बजे रविंद्र अपनी पत्नी काजल को साथ लेकर बाइक से घर लौट रहा था। उसने हेलमेट भी लगाया था।
जैसे ही उनकी बाइक चौधरपुर मनोटा मार्ग पर असमोली बॉर्डर के पास पहुंची। तभी ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में रविंद्र की मौके पर मौत हो गई, जबकि काजल गंभीर रूप से घायल हो गईं। हादसे के बाद लोगों की भीड़ जमा हो गई। मौके पर पहुंची असमोली पुलिस ने घायल काजल को अस्पताल में भर्ती कराया, जबकि रविंद्र के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। हादसे के बाद चालक ट्रक छोड़कर मौके से भाग निकला। युवक की मौत के बाद उसकी मां सुनीता का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं पत्नी काजल पति रविंद्र की मौत से अनजान है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें