फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: बकरीद मनाकर लौट रहे दंपती की हादसे में मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बुरावली/रहरा(अमरोहा)। हसनपुर-रहरा मार्ग पर हाकमपुर के नजदीक स्कार्पियो ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार वसीम (22) और उसकी पत्नी मंतशा (20) की मौत हो गई। वसीम बकरीद मना कर अपनी ससुराल से वापस लौट रहा था। हादसे के बाद चालक कार को छोड़कर फरार हो गया। पुलिस कानूनी कार्रवाई कर रही है। उधर, हादसे से परिजनों में शोक की लहर दौड़ गई है।
विज्ञापन

सैदनगली थाना क्षेत्र के गांव गलसुआ निवासी किसान इलियास के बेटे वसीम चौधरी की शादी दो साल पहले रहरा थाना क्षेत्र के गांव मछरिया निवासी मंतशा के साथ हुई थी। वसीम मजदूरी करके परिवार का पालन पोषण करता था। दस दिन पहले मतंशा अपने मायके गई थी। सोमवार को वसीम चौधरी बकरीद पर ससुराल में मिलने गया था। मंगलवार की सुबह करीब साढ़े दस बजे वह पत्नी मंतशा को साथ लेकर बाइक से अपने गांव जा रहा था।
जैसे ही बाइक रहरा-हसनपुर मार्ग पर हाकमपुर और कुटी दौलतपुर के बीच सामने पहुंची तभी सामने से आ रही स्कार्पियो ने टक्कर मार दी। हादसे में दोनों घायल हो गए। हादसे के बाद लोगों की भीड़ जमा हो गई। दोनों को उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल ले जाया गया। जहां से गंभीर हालत में मेरठ रेफर कर दिया। रास्ते में ही दोनों दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

उधर, हादसे के बाद चालक मौके से स्कार्पियो छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने स्कार्पियो और क्षतिग्रस्त बाइक को कब्जे में ले लिया। सीओ दीप कुमार पंत का कहना है कि दोनों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। स्कार्पियो चालक के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। उधर, हादसे से दंपती के परिवार में शोक की लहर दौड़ गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें