फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: ईओ के खिलाफ आमरण अनशन पर बैठे सभासद पति अनिल अग्रवाल

Sun, 05 Nov 2023 01:55 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
गजरौला। जवाहर नगर आजाद नगर के सभासद पति अनिल अग्रवाल शनिवार की दोपहर साढ़े 12 बजे नगर पालिका के सामने आमरण अनशन पर बैठ गए। जानकारी मिलने पर पालिकाध्यक्ष पति पूर्व विधायक हरपाल सिंह मौके पर पहुंचे। सभासद पति को समझा कर आमरण अनशन खत्म कराया।
विज्ञापन

पालिका के सामने गद्दा डाल कर आमरण अनशन पर बैठे अनिल अग्रवाल ने कहा कि उन्हाेंने अपने वार्ड में कई महीने पूर्व ठेकेदार से करीब 75 हजार रुपये का काम कराया। जिसका भुगतान कराने के लिए वह ईओ के पास कई बार गए, लेकिन ईओ ने भुगतान नहीं किया। शनिवार को उन्होंने ईओ को फोन किया। उन्होंने फोन नहीं उठाया। जिस पर वह कई सभासदों के साथ पालिका गए। ईओ से फोन नहीं उठाने की बावत बात की, लेकिन कोई सही जवाब नहीं दिया। भुगतान की फाइल पर हस्ताक्षर करने से भी इन्कार कर दिया। जिस पर उनका धैर्य जवाब दे गया। क्योंकि ईओ पहले भी उनको परेशान कर चुकी थीं। आमरण अनशन पर बैठ कहा कि जब तक उनका भुगतान नहीं कराया जाएगा, वह नहीं उठेंगे। इसकी जानकारी मिलने पर पालिकाध्यक्ष पति पूर्व विधायक हरपाल सिंह मौके पर पहुंचे। अनिल अग्रवाल को समझा कर आमरण अनशन खत्म कराया। ईओ गार्गी त्यागी का कहना है कि सभासद पति के धरने पर बैठने की जानकारी है, लेकिन वह क्यों बैठे थे, इसका पता नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें