फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: तहबाजारी से नाराज सभासदों ने कलक्ट्रेट पर किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। मंडी धनौरा में श्रेणी छह की भूमि पर रामलीला समिति के पदाधिकारियों द्वारा तहबाजारी वसूलने के विरोध में पालिका के सभासदों ने डीएम को शिकायतीपत्र दिया है। कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन कर नाराजगी जताई। कहा कि रामलीला समिति ने आठ लाख रुपये में नुमाइश का ठेका भी दिया है। जबकि श्रेणी चार व छह की भूमि पालिका के अधीन होती है।
विज्ञापन

नगर पालिका सभासद गुरुचरन सिंह, पुष्पा देवी, संतोष देवी, पूर्व सभासद राजेंद्र सिंह, सतीश कुमार आदि ने सोमवार को कलक्ट्रेट पहुंचकर डीएम राजेश कुमार त्यागी को दिए शिकायतीपत्र में कहा है कि गाटा संख्या 132 में श्रेणी छह व चार की भूमि है। जिसमें पालिका द्वारा सड़क निर्माण भी किया गया है। जहां पर कुछ लोग सब्जी आदि के फड़ भी लगाते हैं। वहां पर कुछ दुकानें भी बनी हुईं हैं। 15 दुकानें धनौरा-चांदपुर रोड व 20 दुकानें धनौरा से कमेलपुर रोड पर बनी हुई हैं। जिनका वार्षिक किराया लगभग दस लाख रुपये रामलीला प्रबंध समिति गलत तरीके से वसूल रही है। जिसकी पहले भी कई बार शिकायत की जा चुकी है।
उनका कहना है कि रामलीला समिति द्वारा ही वहां नुमाइश के लिए आठ लाख रुपये में ठेका छोड़ा गया है। जबकि श्रेणी छह व चार की भूमि में रामलीला समिति को इसका कोई अधिकार नही है। वहीं, रामलीला समिति नगर पालिका पर एनओसी देने का दबाव भी बना रही है। उनका कहना है कि इससे नगर पालिका की आय भी प्रभावित हो रही है। उन्होंने नुमाइश पर तत्काल रोक लगाए जाने एवं अवैध रूप से वसूली जा रही तहबाजारी पर रोक लगाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें