फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सभासद उपचुनाव : पीठासीनअधिकारियों को दिया प्रशिक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
हसनपुर। नगर पालिका वार्ड सभासद उपचुनाव के लिए चल रही चुनाव प्रक्रिया को सफल बनाने के लिए सहायक निर्वाचन अधिकारी रामबाबू ने पीठासीन अधिकारियों को प्रशिक्षण दिया। कहा कि आठ जुलाई को होने वाले उपचुनाव को निष्पक्ष रूप से संपन्न कराएं। लापरवाही नहीं होनी चाहिए।
विज्ञापन

ब्लॉक सभागार में प्रशिक्षण देते हुए कहा कि पीठासीन अधिकारी अपनी एक डायरी तैयार करें। उपचुनाव के लिए तीन पोलिंग पार्टी बनाई गई हैं। इसमें एक पोलिंग पार्टी रिजर्व में रहेगी। उन्होंने बताया कि ग्रीन गार्डन गर्ल्स जूनियर हाईस्कूल कनेटा रोड को मतदान केंद्र बनाया गया है। इसमें ही बूथ संख्या 35 और बूथ संख्या 36 दो बूथ बनाए गए हैं। कुल 2600 मतदाताओं में बूथ संख्या 35 पर 1322 मतदाता हैं, जबकि बूथ संख्या 36 पर 1278 मतदाता हैं। सात जुलाई को ब्लॉक सभागार से पोलिंग पार्टी रवाना होंगी और दस जुलाई को मतगणना की जाएगी।
निकाय चुनाव में करीब एक साल पहले नगर पालिका के वार्ड 17 में चुनाव के दौरान प्रत्याशी आफिया की बीमारी की वजह से मौत हो गई थी, हालांकि मरने के बाद भी चुनाव में आफिया ने जीत हासिल की थी। रिक्त सीट पर आफिया की परिवार की सदस्य मेहराज बेगम पत्नी फुरकान और शाहीन कुरैशी पत्नी बदर कुरैशी मैदान में हैं। हालांकि शाहीन की सास मेहताब जहां ने भी नामांकन कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें