फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्विटजरलैंड से होली मनाने घर आई थी युवती

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। कोरोना आशंकित युवती स्विटरलैंड से होली मनाने अपने घर आई थी। सात मार्च को युवती ने परिवार के साथ होली का त्योहार मनाया। लेकिन 13 मार्च के बाद उसकी तबीयत बिगड़ने लगी। उसे बुखार, सर्दी-जुकाम, खांसी और सांस लेने में परेशानी होने लगी। मंगलवार को जब वह निजी चिकित्सक के यहां जांच को पहुंची तो उन्होंने जिला अस्पताल के चिकित्सकों को सूचना दी। जिसके बाद रात नौ बजे उसे आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कराया गया है। बताया गया कि युवती स्विजरलैंड में ही एक बहुराष्ट्र्रीय कंपनी में कार्य करती है। युवती के कोरोना आशंकित होने पर लोगों में दहशत का माहौल है। पिछले दस दिनों से परिजनों के अलावा उसके संपर्क में रहे लोग अब डर रहे हैं। वहीं सर्विलांस टीम युवती के संपर्क रहे लोगों की सूची बना रही है। सभी लोग रिपोर्ट की प्रतीक्षा में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें