फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज चौदह बूथों पर 1474 को लगेगा कोरोना से बचाव का टीका

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए सोमवार को जिले के सात अस्पतालों में टीकाकरण होगा। इन अस्पतालों में 14 बूथ बनाए गए हैं। सभी पर अब तक के टीकाकरण में छूटे 1474 फ्रंट लाइन वर्कर्स को टीका लगाया जाएगा। इसमें पुलिस, प्रशासनिक, रेलवे पुलिस, नगर पालिका, पंचायती राज विभाग के अधिकारी-कर्मचारी शामिल होंगे। स्वास्थ्य विभाग ने टीकाकरण की सभीतैयारी मुकम्मल कर ली है। टीकाकरण सुबह दस बजे से शाम छह बजे तक होगा। टीकाकरण के दौरान बूथों पर सुरक्षा व्यवस्था के कड़े इंतजाम रहेंगे। सीएमओ सौभाग्य प्रकाश ने बताया सोमवार को टीकाकरण सात अस्पतालों के 14 बूथों पर कराया जाएगा। जिसमें फ्रंट लाइन वर्कर्स शामिल होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें