फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: लक्ष्य के सापेक्ष नहीं हो रही कोरोना की जांच, कोविड हेल्पडेस्क गायब

Sat, 18 Mar 2023 12:46 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। बदलते मौसम में इन्फ्लुएंजा के साथ कोरोना संक्रमण ने दस्तक दे दी है। बृहस्पतिवार को संभल की एक महिला कोरोना संक्रमित मिली है। ऐसे में लोगों को सतर्कता बरतने की जरूरत है लेकिन सरकारी कार्यालय से लेकर बाजारों तक कोविड गाइडलाइन की धज्जियां उड़ाई जा रही है। लक्ष्य के सापेक्ष कोरोना की जांच भी नहीं हो पा रही है। थर्मल स्क्रीनिंग बंद पड़ी है, कोविड हेल्पडेस्क भी गायब हैं। अधिकांश विभागों में सैनिटाइजेशन और थर्मल स्क्रीनिंग बंद कर कुर्सी, मेज भी हटा दी गई हैं। विभागों में बैनर तो लगे हैं, मगर न तो कर्मचारी तैनात हैं और न ही किसी को रोका जा रहा है। इसका मकसद यह था कि हेल्प डेस्क पर आने वाले लोगों की स्क्रीनिंग हो और उनके हाथ सैनिटाइज कराए जा सकें लेकिन सरकारी कार्यालयों में कुछ दिन तक तो यह सब चला। बाहर से आने वाले लोगों की स्क्रीनिंग कर उनकी जानकारी नोट की गई, मगर, बाद में यह सब ठप हो गया। अब हालात यह है कि सरकारी दफ्तरों में आने वाले बाहरी लोगों की न तो स्क्रीनिंग की जा रही है, और न ही उनकी कोई डिटेल नोट कर रहा है। इतना ही नहीं जिले में कोरोना की जांच भी सिमट गई है।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. राजीव सिंघल ने रोजाना 500 लोगों की जांच कराने के लक्ष्य दिया हुआ था, लेकिन अस्पतालों में लक्ष्य के सापेक्ष आधी जांच भी नहीं हो रही है। मालूम रहे कि वर्ष 2020 और 2021 में कोरोना ने कहर बरपाया था। स्वास्थ्य रिकार्ड की बात करें तो जनपद में 322 से अधिक लोगों की मौत हुई थी, जबकि कुल 9 लाख 55 हजार 815 लोगों की जांच कराई गई। इसमें से 20042 लोगों संक्रमित पाए गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें