सोमवार को मजदूर समेत तीन कोरोना के नए केस सामने आए। इस लहर में अब तक मिले संक्रमितों की संख्या 2884 हो गई है। वहीं एक मरीज और स्वस्थ हो गया हैं।
सीएमओ डॉ.संजय अग्रवाल ने बताया कि 322 आरटीपीसीआर सैंपलों की जांच रिपोर्ट सोमवार की रात आई थी। जिसमें तीन लोग पॉजिटिव मिले। उनमें एक मजदूर शामिल हैं। इस लहर में मिले कोरोना के मरीजों की संख्या 2884 हो गई है। सभी मरीजों को होम आइसोलेट किया गया है। उन्होंने बताया कि सोमवार को हसनपुर, गजरौला, मंडी धनौरा, जोया, रहरा और जिला अस्पताल में 906 लोगों के सैंपल लिए गए हैं। इसमें 353 लोगों की एंटीजन जांच कराई गई। जबकि 552 लोगों के सैंपल आरटीपीसीआर जांच के लिए भेजे गए हैं। जबकि एक लोग और स्वास्थ्य हो गए हैं। अब जिले में कुल एक्टिव केसों की संख्या 32 रह गई है।