हसनपुर। तहसील में कार्यरत अधिवक्ता के कोरोना संक्रमित मिलने की सूचना से अन्य अधिवक्ताओं में खलबली मच गई है। मंगलवार को एंटीजन किट से जांच में तहसील अधिवक्ता में संक्रमण की पुष्टि हुई। इसके अलावा ईओ उझारी के पिता व पहले से संक्रमित एक अधिवक्ता के पिता में भी संक्रमण की पुष्टि हुई। सीएचसी प्रभारी डा. अमित बरू ने बताया कि मंगलवार को एंटीजन किट से 65 लोगों की जांच की गई, जिसमें तीन की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसके अलावा 100 लोगों के सैंपल जांच के लिए लैब भेजे गए हैं। संक्रमितों के संपर्क में आने वाले लोगों की जांच की जा रही है। वहीं रहरा क्षेत्र में मुंबई से अपने देवर की शादी में आई एक महिला में भी संक्रमण की पुष्टि हुई है। शादी में शामिल हुए सभी लोगों की तलाश की जा रही है।