फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच दिन गांव में रहा संक्रमित बस चालक

विज्ञापन
विज्ञापन
हसनपुर। शनिवार को आई रिपोर्ट में हुई संक्रमण की पुष्टि के बाद स्वास्थ्य की टीम ने सरकारी बस के चालक व उसकी पत्नी को आइसोलेट कराया। पति-पत्नी में संक्रमण की खबर से गांव में तेजी से फैल गए। बताते हैं कि बस चालक का सात जुलाई को सैंपल लिया गया था। सैंपल लेने के बाद उसे होम क्वारंटीन कराया गया था। गांव में पांच दिन तक रहने से वह कई लोगों के संपर्क में आया होगा। स्वास्थ्य की टीम उसके संपर्क में आने वालों की तलाश कर रही है। वहीं दिल्ली से लौटा मजदूर भी चार दिन घर पर रहा। सीएचसी रहरा के अधीक्षक डा. सौरभ त्यागी ने बताया कि गांव में दोनों के मोहल्लों को हॉटस्पॉट बनाने की तैयारी की जा रही है। हसनपुर क्षेत्र के गांव निवासी युवक में भी संक्रमण की पुष्टि हुई। स्वास्थ्य की टीम संक्रमित युवक के संपर्क में आने वालों का पता कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें