फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: डीजे बजाने को लेकर विवाद, दो महिलाओं समेत सात घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
गजरौला (अमरोहा)। क्षेत्र के गांव ओसीता जगदेवपुर में नवदंपती को लेकर चामुंडा देवी पूजन करने जा रहीं महिलाओं के आगे बज रहे डीजे के कारण बुग्गी में जुड़ा भैंसा अचानक बिदक गया। इसके बाद आपसी कहासुनी संघर्ष में बदल गई। विवाद में दो महिलाओं सहित सात लोग घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए सीएचसी में लाया गया। इस दौरान मुख्य आरोपी युवक का तमंचे के साथ फोटो वायरल हो रहा है।
विज्ञापन

पुलिस ने बताया कि गांव ओसीता जगदेवपुर निवासी युवक अवधेश कुमार की शुक्रवार को आदमपुर थाना क्षेत्र के गांव बागड़पुर गुंजब्ता में शादी हुई थी। शनिवार सुबह परिवार की महिलाएं नवदंपती को लेकर गांव में चामुंडा पर पूजन करने जा रही थी। उनके आगे डीजे बज रहा था। इस बीच गांव निवासी बाबी खेत से बुग्गी लेकर आ गया और डीजे के कारण उसका भैंसा बिदक गया। जिस पर उसने रास्ते में डीजे बजाने का विरोध किया और इसी को लेकर हुई कहासुनी हो गई।
इसके बाद बुग्गी वाले के परिवार के 15-20 लोग लाठी-डंडे और धारदार हथियार लेकर आ गए और पूजन करने जा रहीं महिलाओं व पुरुषों पर हमला कर दिया। उन पर अवैध असलाह लहराने का भी आरोप है। हमले में अवधेश कुमार उसके पिता मुकेश, मां सावित्री देवी, उसके दादा सुरेश, दादी कृपा देवी, चाचा मुन्ना लाल, परिवार का ही संजय घायल हो गए। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए सीएचसी में भर्ती कराया। घटना में मुख्य आरोपी का तमंचे के साथ फोटो वायरल हो रहा है। पुलिस ने बताया कि झगड़े में दूसरे पक्ष के लोग भी घायल हुए है, लेकिन वह पुलिस के सामने नहीं आए हैं। हो सकता है वह किसी निजी अस्पताल में अपना उपचार करा रहे हों। मुकेश की तहरीर पर पुलिस ने बॉबी, निरंजन, संदीप, राजेंद्र के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें