फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: सिमथला में अधर में लटका ओवरहेड टैंक का निर्माण काम

विज्ञापन
विज्ञापन
आदमपुर (अमरोहा)। गंगेश्वरी ब्लॉक क्षेत्र के गांव सिमथला में जल जीवन मिशन योजना के तहत ग्रामीणों को स्वच्छ पेयजल मुहैया कराने के उद्देश्य से ओवरहेड टैंक का निर्माण कराया जा रहा है। करीब डेढ़ साल पहले निर्माण कार्य शुरू कराया गया था, जो अभी तक पूरा नहीं हो पाया है। ग्रामीणों का कहना है कि ठेकेदार की लापरवाही की वजह से कार्य पूरा नहीं हो रहा है, जिससे ग्रामीणों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

गंगेश्वरी ब्लॉक क्षेत्र के गांव सिमथला की आबादी पांच हजार है। गांव में पेयजल मुहैया कराने की दृष्टि से उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा 2022 में ओवरहेड टैंक का निर्माण कार्य शुरू किया गया था। यह कार्य करीब तीन करोड़ की लागत से कराया जाना है, लेकिन ठेकेदार की लापरवाही की वजह से कार्य अधर में लटका है। अभी तक 50 प्रतिशत कार्य भी पूरा नहीं हुआ है। कई बार शिकायत करने के बाद भी इस तरफ ध्यान नहीं दिया जा रहा। ग्रामीणों का कहना है कि पिछले एक साल से कार्य रुका हुआ है।
इस संबंध में विभागीय अधिकारियों से शिकायत की जा चुकी है, लेकिन कार्य शुरू नहीं हो रहा है। ग्राम प्रधान कृपाल सिंह, इमरत सिंह, रामवीर सिंह, इंद्र सिंह, राजेश सिंह, टीटू त्यागी आदि ग्रामीणों का कहना है कि जल्द ही निर्माण कार्य शुरू कराया जाए और जल्द से जल्द कार्य पूरा कराया जाए। ताकि लोगों के घरों में पानी पहुंच सके।
विज्ञापन



-करीब एक माह से कार्य रुका हुआ है। ठेकेदार द्वारा दूसरी जगह कार्य कराया जा रहा है, इसलिए यह कार्य रुका हुआ है। जल्द ही कार्य शुरू कराकर पूरा करवाया जाएगा। सहरोज आरिफ, सहायक अभियंता, जल निगम अमरोहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें