फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस प्रदेश सचिव अरेस्ट: बिजली चोरी के केस में शमीम अय्यूब पर कार्रवाई, पुलिस ने कोर्ट में पेश कर भेजा जेल

Sun, 04 Jun 2023 10:11 PM IST
Vikas Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, हसनपुर/सैदनगली (अमरोहा)

सार

कांग्रेस के जिला अध्यक्ष ओमकार कटारिया का कहना है कि शमीम अय्यूब कांग्रेस के प्रदेश सचिव हैं। उनके खिलाफ कोई पुराना मामला दर्ज था। जिसके चलते उनके खिलाफ वारंट जारी हुए थे। 
विज्ञापन
कांग्रेस प्रदेश सचिव शमीम अय्यूब - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिजली चोरी के पांच साल पुराने के केस में वारंटी कांग्रेस के प्रदेश सचिव को सैदनगली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया।

विज्ञापन

बताते हैं कि कस्बा उझारी के मोहल्ला भाटोवाला निवासी शमीम अय्यूब वर्तमान में कांग्रेस पार्टी में प्रदेश सचिव के पद पर हैं। पुलिस के मुताबिक वर्ष 2018 में शमीम अय्यूब के घर बिजली विभाग की टीम ने चेकिंग के दौरान बिजली चोरी का मामला पकड़ा था। इस मामले में शमीम अय्यूब के खिलाफ बिजली चोरी की रिपोर्ट दर्ज की गई थी। 

काफी समय तक हाजिर नहीं होने के वजह से कोर्ट से शमीम के खिलाफ वारंट जारी कर दिया गया। शनिवार की रात को पुलिस की टीम ने वारंटी शमीम अय्यूब को गिरफ्तार कर लियाा। कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेजा गया है। 

कांग्रेस के जिला अध्यक्ष ओमकार कटारिया का कहना है कि शमीम अय्यूब कांग्रेस के प्रदेश सचिव हैं। उनके खिलाफ कोई पुराना मामला दर्ज था। जिसके चलते उनके खिलाफ वारंट जारी हुए थे। उनकी गिरफ्तारी के संबंध में कोई जानकारी नहीं है। 
विज्ञापन

वहीं पुलिस क्षेत्राधिकारी श्वेताभ भास्कर का कहना है कि कांग्रेस नेता शमीश अय्यूब के खिलाफ वर्ष 2018 में विद्युत अधिनियम का केस दर्ज किया गया था। जिस मामले में उनके खिलाफ वारंट जारी हुए और पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया। कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें