फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha: कांग्रेस के प्रांतीय अध्यक्ष नसीमुद्दीन बोले, भाजपा राज में महंगाई चरम पर

Wed, 02 Nov 2022 10:15 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा

सार

बुधवार को भारत जोड़ो यात्रा हसनपुर से सैदनगली तक निकाली गई। इसका समापन त्यागी मैरिज हॉल में किया गया। 
विज्ञापन
नसीमुद्दीन सिद्दीकी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नगर में भारत जोड़ो यात्रा के दौरान आयोजित कार्यक्रम में कांग्रेस के प्रांतीय अध्यक्ष एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने कहा कि भाजपा सरकार में सर्वाधिक महंगाई और बेरोजगारी बढ़ी है जिससे जनता परेशान है। बुधवार को भारत जोड़ो यात्रा हसनपुर से सैदनगली तक निकाली गई। इसका समापन त्यागी मैरिज हॉल में किया गया। 

विज्ञापन


कार्यक्रम में मुख्य अतिथि कांग्रेस के प्रांतीय अध्यक्ष एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ता निकाय चुनाव की तैयारियों में जुट जाएं। यहां निकाय चुनाव को लेकर जिला स्तरीय बैठक का आयोजन हुआ जिसकी अध्यक्षता जिलाध्यक्ष ओमकार सिंह कटारिया और संचालन संचालन जिला उपाध्यक्ष डॉ. अहमद मुर्तजा ने किया। इस मौके पर प्रदेश महासचिव सचिन चौधरी, जिला अध्यक्ष ओमकार कटारिया, प्रदेश सचिव व जिला प्रभारी मुकेश यादव, चौधरी सुखराज सिंह आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें