फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: अनियंत्रित होकर पलटी ई-रिक्शा के नीचे दब कर हलवाई की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
गजरौला। रेलवे के फ्लाईओवर से उतरते ही अनियंत्रित होकर पलटे ई-रिक्शा के नीचे दब कर धुनपुरी मोहल्ला निवासी सतपाल उपाध्याय (50) की मौत हो गई। वह हलवाई का काम करते थे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

नगर के मोहल्ला धुनपुरी निवासी सतपाल उपाध्याय पुत्र भगवान दास उपाध्याय शादी-ब्याह में खाना आदि बनाने का काम करते थे। सोमवार दोपहर साढ़े 12 बजे वह चाैपला की तरफ से घर लौट रहे थे। ई-रिक्शा में उनके उपकरण आदि लदे हुए थे। टीचर कॉलोनी के सामने रेलवे के फ्लाईओवर से उतर कर ई-रिक्शा अनियंत्रित होकर पलट गया। सतपाल उपाध्याय उसके नीचे दब गए। उनको दबा देख आस पास के लोग दौड़ पड़े। उनको ई-रिक्शा के नीचे से निकाला। वह गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर उनके मुंह व सिर से काफी खून निकल गया। गंभीर रूप से घायल सतपाल को उपचार के लिए सीएचसी लाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने उनको देखते ही मृत घोषित कर दिया। सीओ श्वेताभ भास्कर का कहना है कि मृतक के परिजनों की तहरीर दी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें