फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: निर्वाचन की बारीकियों को समझकर निष्पक्ष, शांतिपूर्ण तरीके से संपंन कराएं चुनाव

Fri, 21 Apr 2023 01:39 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। निकाय चुनाव में आवश्यक जगहों पर महिला पुलिस के साथ-साथ भारी पुलिस बल प्रत्येक मतदान केंद्र में तैनात किया गया है। मतदाता निर्भिक होकर मतदान करें। सुरक्षा संबंधी कोई भी दिक्कत नहीं आने दी जाएगी। कहा की कोई भी मतदाता मतदान करने आता है तो उसका पहचान पत्र अवश्य देखना है।
विज्ञापन

राजकीय इंटर कॉलेज में नगर निकाय सामान्य निर्वाचन 2023 के दृष्टिगत चल रहे है पीठासीन अधिकारियों के प्रशिक्षण का डीएम बीके त्रिपाठी ने मौके पर पहुंच पीठासीन अधिकारियों को निर्वाचन संबंधी बारीकियां बताई। कहा कि हर चुनाव अलग होता है। अति आत्मविश्वास में ना रहे। इस चुनाव में ईवीएम का प्रयोग नहीं होगा इसलिए यह अन्य चुनाव से ज्यादा समझने योग्य है। कहाकि मत पेटी को एक बार बंद करने खोलने की प्रक्रिया को देख लें कौन सा प्रपत्र किस लिफाफे में रखा जाएगा इसकी पूरी जानकारी होनी चाहिए। मतदान सुबह 7 बजे प्रारंभ होगा। निर्वाचन आयोग की गाइड लाइन के अनुसार स्वतंत्र, निष्पक्ष,पारदर्शी प्रक्रिया के तहत कराया जाए। किसी भी उम्मीदवार या उसके समर्थक का आतिथ्य स्वीकार नहीं करेंगे। पदीय दायित्वों का निर्वहन न करने में किसी भी प्रकार की कोताही बरतने पर कड़ी कार्यवाही की जा जाएगी। कोई भी शरारती तत्व मतदान प्रक्रिया में विघ्न डालता है तो निपटने के लिए सुरक्षा कर्मी मौजूद रहेंगे। आवश्यक जगहों पर महिला पुलिस के साथ-साथ भारी पुलिस बल प्रत्येक मतदान केंद्र में तैनात किया गया है। प्रशिक्षण मुख्य विकास अधिकारी अवधेश सिंह के कुशल नेतृत्व में जिला कृषि अधिकारी राजीव कुमार व परियोजना निदेशक अमरेंद्र प्रताप ने दिया। इस दौरान अपर जिलाधिकारी भगवान शरण, जिला विद्यालय निरीक्षक, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें