फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वक्फ बोर्ड

विज्ञापन
विज्ञापन
एसडीएम सदर के निर्देश पर कोतवाली पुलिस ने अवैध निर्माण को रुकवा दिया। आरोपी वक्फ बोर्ड की संपत्ति पर बिना अनुमति दुकानें बनवा रहा था।
विज्ञापन

शहर के मोहल्ला घेरमुनाफ के दानिश सिब्तैन ने एसडीएम सदर विजय शंकर को शिकायती पत्र देकर आरोप लगाया कि शहर के बाजार कटरा में स्थित गोल बाजार मार्केट में शिया वक्फ बोर्ड में वक्फ नजरे सिब्तेन नंबर 1941 दर्ज है। यहां पर दुकानें बनाई जा रही हैं, जो अवैध है। बिना शिया वक्फबोर्ड की एनओसी के यह निर्माण कराया जा रहा है। उसे ऐसा करने का कोई कानूनी हक हासिल नहीं है। जब उसने निर्माण रोकने को कहा तो उसे टरका दिया गया। एसडीएम ने वक्फ संपत्ति पर निर्माण को संज्ञान लेते हुए पुलिस को मौके पर पहुंच कर निर्माण कार्य रुकवाने का निर्देश दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने निर्माण कार्य रुकवा दिया। एसडीएम विजय शंकर ने बताया कि वक्फ की संपत्ति पर अवैध रूप से कराए जा रहे निर्माण को रुकवाया गया है, मामले की जांच कर निर्माण करने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें