फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोचिंग शिक्षक ने एक दिन का काम पूरा न होने पर तोड़ा बालक का हाथ

सार

एक दिन का काम पूरा नहीं होने पर कोचिंग शिक्षक ने बालक के हाथ में डंडा मार दिया।जिस पर कोचिंग शिक्षक ने उसके हाथ में डंडा मार दिया।देर शाम थाने पहुंचे जयवीर सिंह ने उन्होंने कोचिंग सेंटर को फर्जी बताते हुए सेंटर और आरोपी शिक्षक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गजरौला। एक दिन का काम पूरा नहीं होने पर कोचिंग शिक्षक ने बालक के हाथ में डंडा मार दिया। बालक का हाथ टूट गया। बालक का ऑपरेशन कराना पड़ा। पुलिस को आरोपी के खिलाफ कार्रवाई के लिए तहरीर दी गई है।
विज्ञापन

रजबपुर थाना क्षेत्र के गांव पूठी निवासी जयवीर सिंह का बेटा गजरौला के एक कोचिंग सेंटर पर कोचिंग करता है। कोचिंग सेंटर जवाहर नगर में है। जयवीर सिंह का आरोप है कि उनके बेटे ने एक दिन का काम पूरा नहीं किया था। जिस पर कोचिंग शिक्षक ने उसके हाथ में डंडा मार दिया। जिससे उसका हाथ टूट गया। इस कारण उनको अपने बेटे के हाथ का ऑपरेशन कराना पड़ा। देर शाम थाने पहुंचे जयवीर सिंह ने उन्होंने कोचिंग सेंटर को फर्जी बताते हुए सेंटर और आरोपी शिक्षक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। थाना प्रभारी राजेश कुमार तिवारी का कहना है कि तहरीर मिल गई है। जांच के बाद रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें