फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: अन्य चिकित्सक की डिग्री पर अस्पताल के पंजीयन पर सीएमओ ने किया इन्कार

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। सीएमओ कार्यालय में हंगामा करने वाले संचालक के क्लीनिक का पंजीयन अन्य डॉक्टर हरकेश की डिग्री पर नहीं होगा। यह बात सीएमओ ने स्पष्ट कर दी है। इतना ही नहीं संचालक द्वारा नोडल अधिकारी पर लगाए गए रुपये लेने के आरोपों की जांच होगी। वहीं, डीएम ने मामले में कड़ी नाराजगी जताते हुए सीएमओ से जवाब तलब किया है।
विज्ञापन

हसनपुर के हर्ष अस्पताल के संचालक संजीव चौहान होम्योपेथिक चिकित्सक हैं लेकिन वह बिना सर्जन अपने अस्पताल में आपरेशन से प्रसव की सुविधा दे रहे थे। डेढ़ माह पहले आपरेशन से प्रसव के दौरान एक गर्भवती की हालत बिगड़ गई थी। इस पर उन्होंने महिला को मेरठ रेफर किया था, लेकिन बाद में उसकी मौत हो गई थी। हंगामा होने पर नोडल अधिकारी डाॅ. शरद कुमार मौके पर पहुंचे और क्लीनिक को सील कर दिया था। इस दौरान पता चला कि अस्पताल न तो पंजीकृत था और न ही उसमें कोई सर्जन था। अब संजीव चौहान ने महाराणा अस्पताल के चिकित्सक डाॅ. हरकेश की डिग्री लगाकर अस्पताल का पंजीकरण कराने के लिए ऑनलाइन आवेदन किया।
संजीव का आरोप है कि नोडल अधिकारी ने रजिस्ट्रेशन कराने के नाम पर 60 हजार रुपये मांगे थे। इसमें 43 हजार रुपये में रजिस्ट्रेशन का सौदा हो गया लेकिन रुपये देने के बाद भी अस्पताल का रजिस्ट्रेशन नहीं किया गया। इस बात को लेकर बृहस्पतिवार को संजीव चौहान ने सीएमओ कार्यालय में हंगामा किया था।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. एसपी सिंह ने बताया कि डॉ. हरकेश की डिग्री पर अस्पताल का पंजीयन नहीं किया जाएगा। क्योंकि वह अपना अस्पताल चलाते हैं। वहीं अस्पताल के संचालक संजीव चौहान द्वारा नोडल अधिकारी पर रुपये लेने के जो आरोप लगाए हैं, उसकी जांच कराई जाएगी। मामले में जो भी दोषी होगा, उसके खिलाफ कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें