फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में बाइस घंटे रहेंगे मुख्यमंत्री, अफसरों की सांसंे अटकीं

Thu, 26 Apr 2018 01:34 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला/अमरोहा।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ - फोटो : demo pic
विज्ञापन
 मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जिले के दौरे पर आ रहे हें। वह जिले में 22 घ्ांटे रहेंगे। इसको लेकर अफसरों की सांसे फूल गई हैं। 
विज्ञापन

गुरुवार सुबह 10.35 बजे मुख्यमंत्री का हेलीकाप्टर हसनपुर में उतरेगा। हसनपुर और सैदनगली में क्षेत्र में बाइस घंटे गुजारने के बाद योगी दूसरे दिन शुक्रवार सुबह 8.30 बजे हेलीकाप्टर से बुलंदशहर के लिए रवाना होंगे। इस दौरान समीक्षा बैठक, जनसभा, चौपाल और रात्रि विश्राम भी करेंगे।  सीएम योगी आदित्यनाथ का कार्यक्रम की जानकारी होने पर जिला प्रशासन और भाजपा नेता पिछले पांच दिनों से तैयारी में जुटे हैं, लेकिन सीएम के कब कहां जाएंगे और क्या करेंगे, ये तय नहीं हो पाया था। अभी तक प्रशासन दोपहर में सीएम के आगमन की तैयारी कर रहा था। लेकिन शासन से सीएम के मिनट टू मिनट कार्यक्रम जारी होने के बाद कुछ बदलाव किया गया है। सीएम दोपहर में आने की बजाए सुबह ही हसनपुर पहुंच जाएंगे। जनसभा से करने से पहले अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक करेंगे। गुरुवार सुबह    से लेकर शुक्रवार सुबह तक वह जिले में ही रहेंगे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें