फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमरोहा: रस्साकस्सी में कक्षा छह और वॉलीबाॅल में कक्षा नौ की टीम ने बाजी मारी

Wed, 15 Feb 2023 01:37 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। दिल्ली पब्लिक स्कूल वार्षिक खेल दिवस मनाया गया। विद्यार्थियों ने दौड़, स्पून रेस, रस्सा कसी समेत अन्य प्रतियोगिताओं में शानदार खेल का प्रदर्शन किया। रस्सा कस्सी में कक्षा छह, वॉलीबाॅल में कक्षा 9 व खो-खो में कक्षा 7 की टीम ने बाजी मारी। विजेताओं को मेडल व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।मंगलवार को स्कूल में आयोजित खेल दिवस में नर्सरी कक्षा के बाल रेस में अब्दुल आहाद, एलकेजी के लेमन एवं स्पून रेस में उद्धव सिंह, यूकेजी कक्षा के थ्री लेग रेस में अग्रिम भटनागर एवं अनव चौधरी, कक्षा एक के सेक रेस में जिया सिंह, कक्षा 2 के बिस्कुट रेस में अक्षत अत्री, मिनी जूनियर में 50 मीटर दौड़ में अनंत चौधरी एवं पूजा, 100 मीटर दौड़ में प्रद्युमन प्रताप सिंह एवं शिवांगी यादव, थ्री लेग दौड़ में ग्रंथ एवं पलक्ष, सब जूनियर के 100 मीटर दौड़ में अमान अली, 200 मीटर दौड़ में सभ्य एवं चाहत नूर पहले स्थान पर रहे।
विज्ञापन

रस्सा कसी में कक्षा 6 की टीम ने बाजी मारी। जूनियर वर्ग के 100 मीटर दौड़ में पार्थ पुनिया एवं साइना खान, 200 मीटर में निर्मित रस्तोगी एवं अंशिका शर्मा पहले स्थान पर रहे। रिले दौड़ में बालिका वर्ग में कक्षा 7 एवं बालक वर्ग में कक्षा 8 ने जीत हासिल की। सीनियर वर्ग के 100 मीटर दौड़ में अर्पित एवं अवंतिका, 200 मीटर दौड़ में आकाश मान एवं आराध्या चौधरी पहले स्थान पर रहे। रिले रेस में कक्षा 11 के खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए जीत हासिल की। वॉलीबाॅल में कक्षा 9 ने जीत हासिल की। खो-खो में कक्षा 7 की टीम ने बाजी मारी। धनुर्विद्या में जैन रिजवी इंजिला, पवनीत कौर, शय्यम, वांशिक ने प्रतिभाग किया। मुख्य अतिथि शुभम गिल (मिस्टर वर्ल्ड) ने सभी को खेल भावना से खेलने के लिए प्रेरित किया। जीपी गुप्ता (प्रेसिडेंट ऑफ इंडिपेंडेंट स्कूल फेडरेशन ऑफ इंडिया) विशिष्ट अतिथि के रहे। विजयी बच्चों को पुरस्कार व मेडल देकर सम्मानित किया गया। सांस्कृतिक कार्यक्रम में भारत के सभी प्रमुख राज्यों का नृत्य प्रस्तुत किया गया। इसी दौरान अनम, अनामिका, सतेंद्र, तरुण शर्मा, मैनेजर सविता गुप्ता, अलका गर्ग, डायरेक्टर तुषार गुप्ता, प्रधानाचार्य मनोज गोयल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें