फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: कार की टक्कर से कक्षा नौ के छात्र की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
आदमपुर(अमरोहा)। ननिहाल से बाइक पर सवार होकर वापस गांव लौट रहे कक्षा नौ के छात्र विशाल (18) को कार ने टक्कर मार दी। जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। मौत की सूचना से परिजनों में शोक के लहर दौड़ गई है। पुलिस कानूनी कार्रवाई कर रही है।
विज्ञापन

रहरा थाना क्षेत्र के गांव पौरारा निवासी चरन सिंह जाटव दिल्ली में रहकर राजमिस्त्री का काम करते हैं। उनके साथ परिवार के लोग भी रहते हैं। उनका बेटा विशाल भी साथ रहता था। वह कक्षा 9 में पढ़ता था। बताते हैं कि बृहस्पतिवार को विशाल अपने गांव पौरारा में दादा-दादी से मिलने आया था। इसके बाद यहां से संभल जनपद के कस्बा गंवा में स्थित नानी के घर गया था। सोमवार की दोपहर वह ननिहाल से बाइक पर सवार होकर गांव लौट रहा था। रहरा-हसनपुर मार्ग पर चचौरा बिजलीघर के निकट सामने से आ रही तेज रफ्तार कार ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में विशाल की मौके पर मौत हो गई।
बताया जाता है कि मृतक एक बहन का इकलौता भाई था। हादसे के बाद चालक कार छोड़कर मौके से फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने कार को कब्जे में लिया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उधर मौत की सूचना मिलते ही परिवार के लोगों में शोक की लहर दौड़ गई। सीओ दीप कुमार पंत ने बताया कि हादसे में छात्र की मौत हुई है। कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें