हसनपुर। घरेलू कलह में कक्षा दस के छात्र में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। बिना किसी कानूनी कार्रवाई के ही अंतिम संस्कार की कार्रवाई की जा रही है।
घटना कोतवाली क्षेत्र के गांव की है। कक्षा दस का छात्र पिछले कुछ दिन से परेशान चल रहा था। वह घरेलू कलह की वजह से ज्यादा परेशान था। बृहस्पतिवार की शाम को छात्र ने अपने घर के कमरे में जाकर फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। जबकि घर के सभी सदस्य घर में ही मौजूद थे। मौत की सूचना से परिजनों में शोक की लहर दौड़ गई है। छात्र दो भाइयों में छोटा था। बिना किसी कानूनी कार्रवाई के ही शव का अंतिम संस्कार करने की तैयारी की जा रही है।