हसनपुर। सिविल कोर्ट बार एसोसिएशन के चुनाव कार्यक्रम की घोषणा कर दी गई है। बार एसोसिएशन के वरिष्ठ अधिवक्ता समिति के चेयरमैन एवं चुनाव अधिकारी अरविंद कुमार गुप्ता ने बताया कि नौ अगस्त को सिविल कोर्ट बार एसोसिएशन हसनपुर के चुनाव की अधिसूचना जारी हो चुकी है। 16 अगस्त से नामांकन शुरू हो जाएंगे।
उन्होंने बताया कि 16 अगस्त सुबह 11 बजे से दोपहर तीन बजे तक व 17 अगस्त सुबह 11 बजे से दोपहर दो बजे तक नामांकनपत्र खरीदने व जमा करने की तिथि निर्धारित की गई है। नामांकन वापसी 20 अगस्त सुबह दस से दोपहर दो बजे तक की जाएगी। इसके बाद नामांकन पत्रों की जांच कर फाइनल सूची लगा दी जाएगी। चुनाव मॉडल बायलॉज के अंतर्गत निहित सभी पदों पर आवश्यकतानुसार होगा। 22 अगस्त दिन बृहस्पतिवार को सुबह दस बजे से दोपहर तीन बजे तक मतदान किया जाएगा। चुनाव बाद मतगणना होगी और परिणाम की घोषणा कर दी जाएगी।
चुनाव सिविल कोर्ट बार वाह्य न्यायालय के अंतर्गत अधिवक्ता परिसर में संपन्न होगा। उन्होंने बताया कि भूदेव सिंह राणा को सहायक चुनाव अधिकारी बनाया गया है। चुनाव की तारीखों का एलान होने से अधिवक्ताओं में चुनाव को लेकर हलचल तेज हो गई है। अधिवक्ता चुनाव की तैयारियों में जुट गए हैं।
-