फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: मां लक्ष्मी के स्वागत के लिए जगमग हुआ शहर

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। मां लक्ष्मी और श्री गणेश के स्वागत के लिए शहर जगमगा रहा है। हर ओर दिवाली का उल्लास है। बाजारों में रौनक है। घर-घर में मिट्टी के दीये, पुरवे खरीदे गए। खील और बताशों की भी खरीदारी हुई। बड़े बुजुर्गों ने जहां मिलने जुलने वालों और दोस्तों के लिए उपहार एवं गिफ्ट खरीदे।
विज्ञापन

दिवाली के अवसर पर शनिवार को किशोर और युवक अपनी पसंद का सामान खरीदने में ही मशगूल रहे। दिनभर तेज आवाज और आसमान में जाकर फूटने वाले पटाखे, एटम बम, फुलझड़ियां और तरह-तरह की आतिशबाजी खरीदने में लगे रहे। छोटी दिवाली पर जमकर आतिशबाजी की। खरीदारों की भीड़ से बाजार दिन भर गुलजार रहे। वहीं रविवार को जिलेभर में दिवाली का मुख्य पर्व मनाया जाएगा।
डीएम राजेश कुमार त्यागी और एसपी कुंवर अनुपम सिंह ने दिवाली का त्योहार हर्षोल्लास और भाईचारे के साथ मनाने की अपील की है। आतिशबाजी से निपटने के लिए किसी नगर पालिका अमरोहा, दमकल, पुलिस और स्वास्थ्य विभाग की ओर से इमरजेंसी नंबर दिए गए हैं। जरूरत पड़ने पर तुरंत प्रशासन को सूचना दें। जिससे समय रहते किसी भी स्थिति से निपटा जा सके।
विज्ञापन



पुलिस ने चेकिंग अभियान चलाया
अमरोहा। त्योहारों पर शरारती तत्व अमन शांति को नुकसान पहुंचाने के लिए वारदातों को अंजाम देने की फिराक में रहते हैं। इनके मंसूबों को विफल करने के लिए एसपी आदित्य लांग्हे के निर्देश पर पुलिस व जीआरपी ने रेलवे स्टेशन पर चेकिंग अभियान चलाया। संदिग्धों की तलाशी ली। उनके बैग आदि भी खंगाले गए। इस दौरान जिले के सभी थाना पुलिस सतर्क रही।


बस और ट्रेनों में रही भीड़
अमरोहा। दिवाली के चलते बसों में मुसाफिरों की भीड़ उमड़नी शुरू हो गई है। मुसाफिरों को बसों की किल्लत का सामना करना पड़ रहा है। बसों के अभाव में यात्री इधर-उधर भटकते रहे। वहीं रोडवेज बसों के अभाव में डग्गामार वाहनों की चांदी रही। हालांकि निगम ने डिपो की सभी बसों को ऑनरोड कर दिया है। दिल्ली, उत्तराखंड रूटों पर बसों की संख्या बढ़ाई गई है। वहीं ट्रेनें भी खचाखच चलीं। कोच में पैर रखने भर की भी जगह नहीं थी। नौकरीपेशा व्यक्ति परिवार के संग त्योहार मनाने के लिए अपने घरों की ओर निकल पड़े हैं।
-
आधुनिकता पर भारी पड़ी परंपरा
अमरोहा। परंपरा लोगों ने छोटी दिवाली पर जमकर मिट्टी के पुरवों, दीयों की जमकर खरीदारी की। बाजार चीनी और जापानी झालरों व लड़ियों से भरे हुए हैं। घर-घर में इनकी खूब खरीदारी हुई है।
विज्ञापन




आतिशबाजी में बरतें सावधानी

- छोटे बच्चों से पटाखे न चलवाएं
- सूती वस्त्र पहन कर ही पटाखे जलाएं
- पटाखे छोड़ते समय बाजुओं को ऊपर चढ़ा कर रखें
- छोटे बच्चे पटाखे चलाएं तो बांस का इस्तेमाल करें
- आतिशबाजी करते वक्त बाल्टी पानी भरकर जरूर रखें
- आतिशबाजी करते समय सादा चश्मा जरूर लगाएं
- पटाखे छोड़ते समय मोमबत्ती का ही इस्तेमाल करें

आपातकालीन नंबर
- पुलिस : एसपी- 9454400281, डायल 112
- बिजली विभाग : 9193300502
- नगर पालिका अमरोहा: ईओ- 9450612325
- स्वास्थ्य: एंबुलेंस 102, 108 और
- जिला कोऑर्डिनेटर- 8924912108
- दमकल - 9454418543,101, 252102
नोट:-इन नंबरों पर इमरजेंसी कॉल की जा सकती है।
-
इन स्थानों पर खरीदें आतिशबाजी
- अमरोहा नगर में: जेएस हिंदू इंटर कालेज का मैदान
- अमरोहा देहात में: साप्ताहिक बाजार का मैदान कैलसा बार्डर
- डिडौली में: जोया से इकौंदा रोड पर खाली मैदान
- रजबपुर में: साप्ताहिक बाजार का मैदान रजबपुर
- नौगावां सादात में: जनाब मार्केट के पीछे बीलना
- धनौरा में: रामलीला का मैदान, राष्ट्रीय इंटर कालेज धनौरा
- गजरौला में: शिव इंटर कालेज का मैदान गजरौला
- बछरायूं में: एएनडीपी इंटर कालेज का मैदान
- हसनपुर में: सुखदेवी इंटर कालेज का मैदान हसनपुर
- सैदनगली में: रामलीला का मैदान सैदनगली
- आमदपुर में: रामलीला मैदान आदमपुर
- ढबारसी में : प्रकाशवीर शास्त्री इंटर कालेज का मैदान
- रहरा में : प्राइवेट बस अड्डे का मैदान
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें