फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: स्कूलों में बच्चों का तिलक लगाकर स्वागत, भेंट की किताबें-पेंसिल

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। करीब डेढ़ माह की गर्मी छुट्टियों के बाद सोमवार को स्कूल खुल गए। हालांकि, परिषदीय स्कूल 28 जुलाई को बच्चों के लिए खुल गए थे, लेकिन उसके बाद समर कैंप हुए। एक जुलाई यानी सोमवार से विधिवत पढ़ाई के लिए स्कूल खुले। पहले दिन स्कूलों में डीएम समेत अन्य अधिकारी और जनप्रतिनिधि पहुंचे। उन्होंने बच्चों का स्वागत किया और पढ़ाई के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन

स्कूल चलो अभियान के अंतर्गत विकासखंड जोया के संविलियन विद्यालय में डीएम राजेश त्यागी ने नव प्रवेशित बच्चों का स्वागत किया। कहा कि शिक्षा से कोई भी वंचित न रहे, इसके लिए अभियान चलाकर बच्चों का शत प्रतिशत पंजीकरण कराया जाए। सीडीओ अश्वनी कुमार मिश्रा ने कहा कि नव प्रवेशित बच्चों के स्वागत करने का मतलब उनका शिक्षा के प्रति ध्यान दिलाना है। उन्होंने बच्चों के तिलक लगाकर फल, किताब और पेंसिल दी। अभिभावकों ने विद्यालय परिसर में पौधरोपण भी किया। बाद में विद्यालय से विकासखंड जोया तक स्कूल चलो अभियान की रैली भी निकाली गई।
इस दौरान बीएसए डॉ. मोनिका व अन्य लोग शामिल रहे। उधर, स्कूल चलो अभियान के अंतर्गत जन-जागरूकता के लिए उच्च प्राथमिक व प्राथमिक विद्यालय दाऊद सराय की रैली की शुरुआत शिक्षक विधायक डॉ. हरि सिंह ढिल्लो ने की। कहा कि जीवन की उन्नति का एक महत्वपूर्ण साधन शिक्षा है। इस दौरान खंड शिक्षा अधिकारी अमरोहा सोनू कुमार, एआरपी अरविंद सिरोही, राजेश पांडे आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें