फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुख्य सेविकाओं का किया जाएं प्रमोशन

विज्ञापन
विज्ञापन
आंगनबाड़ी कार्यकत्री एवं सहायिका वेलफेयर एसोसिएशन की बैठक में वक्ताओं ने कहा कि मुख्य सेविकाओं का प्रमोशन करने की बजाय सरकार आंगनबाड़ी की सीधी भर्ती कर रही है। जिसका एसोसिएशन विरोध करती है। निर्णय लिया गया कि समस्याओं को लेकर 21 जुलाई को आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां डीएम को ज्ञापन देंगी।
विज्ञापन

एसोसिएशन की जिला कमेटी की बैठक रविवार को ब्लॉक सभागार में की हुई। बैठक में जिलाध्यक्ष सत्यबाला चौधरी ने कहा कि सरकार आंगनबाड़ी कार्यकत्री सहायिकाओं के साथ वादाखिलाफी कर रही है। कहा कि 24 मई 2012 को प्रदेश सरकार ने एसोसिएशन के साथ लिखित वार्ता में मुख्य सेविकाओं की भर्ती में प्रमोशन के लिए आंगनबाड़ी का कोटा 50 प्रतिशत से बढ़ाकर 75 प्रतिशत करने को कहा था, लेकिन उस पर अमल नहीं किया जा रहा है। बल्कि सरकार आंगनबाड़ियों की सीधी भर्ती कर रही है। सरकार का यह निर्णय आंगनबाड़ी विरोधी है। निर्णय लिया गया कि प्रदेश कमेटी के आह्वान पर 21 जुलाई को दोपहर 12 बजे जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा जाएगा। बैठक में कल्पना शर्मा, कौशल्य गौतम, आशा देवी, सीमा सैनी, कुलदीप कौर, शीला देवी, शिमला रानी, ममता, सुमन, कल्पना गुप्ता, ऊषा बंसल, प्रवेश देवी, सीमा रानी आदि मौजूद रहीं। संचालन माया चौहान ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें