फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: तिगरी मेले में आ सकते हैं मुख्यमंत्री योगी

विज्ञापन
विज्ञापन
गजरौला(अमरोहा)। तिगरी गंगा मेले में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आ सकते हैं। उनका हेलीकॉप्टर उतारने के लिए हेलीपैड बनाया जाएगा। जिसके लिए मेला स्थल पर पक्की भूमि देखी जा रही है। शुक्रवार तक तय हो जाएगा कि मेला में कहां पर हैलीपैड बनेगा।
विज्ञापन

कार्तिक पूर्णिमा पर लग रहे तिगरी गंगा मेले का प्राचीन इतिहास है। 2017 में राजकीय घोषित हुए मेले की गिनती उत्तर भारत के प्रमुख मेलों में की जाती है। गंगा के उत्तरी तट पर अमरोहा जिले का जबकि दक्षिणी किनारे पर हापुड़ जिले का गंगा मेला लग रहा है। जिसकी तैयारियां कई दिन से चल रही हैं। मेले में शिविर लगने लगे हैं। इस बार तिगरी गंगा मेले में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आने की संभावना है। उम्मीद जताई जा रही है कि वह हेलीकॉप्टर से आएंगे। उनका हेलीकॉप्टर उतारने के लिए मेला स्थल पर हैलीपैड बनाया जाएगा।
पुलिस और प्रशासनिक अफसर यह देखने में लग गए हैं कि मेला स्थल पर कहां हेलीपैड बनाया जाए। शुक्रवार तक यह तय हो जाएगा कि मुख्यमंत्री का हेलीकॉप्टर उतारने के लिए कहां पर हेलीपैड बनाया जाएगा। सीओ मंडी धनौरा श्वेताभ भास्कर का कहना है कि मेले में मुख्यमंत्री के आने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें