फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: 24 को आएंगे मुख्यमंत्री, एक घंटे जनसभा को संबोधित करेंगे

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। जोया रोड स्थित पुलिस लाइन के मैदान में 24 अप्रैल को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की जनसभा होगी। इसको लेकर पुलिस प्रशासन तैयारियों में जुट गया है। शनिवार को डीएम-एसपी समेत आला अफसरों ने जनसभा स्थल का निरीक्षण किया। इस दौरान भाजपा के जिलाध्यक्ष डॉ. ऋषिपाल नागर और एमएलसी डॉ. हरि सिंह ढिल्लो समेत अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे। भाजपा प्रदेश कार्यालय की ओर से कार्यक्रम मिल गया है। भाजपा के जिलाध्यक्ष डॉ. ऋषिपाल नागर ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 24 अप्रैल को दोपहर करीब 2:30 बजे शामली से अमरोहा के लिए रवाना होंगे। 2:55 बजे उनका हेलीकॉप्टर जोया रोड स्थित पुलिस लाइन के हेलीपेड पर उतरेगा। 3 बजे वह जनसभा के मंच पर पहुंचेंगे। करीब एक घंटे मंच पर रहेंगे और जनसभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद 4:05 बजे पर उनका हेलीकॉप्टर रवाना होगा। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री का अमरोहा में तीसरा कार्यक्रम है। इससे पहले वह शामली और सहारनपुर में जनसभा को संबोधित करेंगे। डीएम बीके त्रिपाठी ने बताया कि मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर पुलिस लाइन का निरीक्षण किया गया। हेलीपेड बना हुआ है। सुरक्षा व्यवस्था व अन्य तैयारियों काे पूरा कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें