फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छठ पर्व: अस्त होते सूर्य को अर्घ्य देकर की सुख समृद्धि की कामना

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। जिले में छठ पूजा के तीसरे दिन महिलाओं ने निर्जला व्रत रख डूबते हुए सूर्य को अर्घ्य दिया देते हुए सुख समृद्धि व परिवार के लोगों दीर्घायु के लिए कामना की। इस मौके पर महिलाओं ने फलों व हरी सब्जियों का दान किया।
विज्ञापन

छठ पूजा के तीसरे दिन रविवार को महिलाओं ने हवन पूजन कर निर्जला व्रत रखा। शाम के समय वासुदेव मंदिर स्थित सरोवर पर एकत्र व्रत रखने वाली महिलाओं का जुटना शुरू हो गया। निर्जला व्रत रहीं महिलाएं परिजनों संग छठ मैया का गीत गाते हुए सरोवर घाट पर एकत्र हुई। वेदी को गंगा जल से धोकर धूप-अगरबत्ती जलाने के साथ ईख को खड़ा कर कलश स्थापित कर पूजन-अर्चन में व्यस्त हो गई। जैसे ही सूर्यास्त का समय नजदीक आया, व्रती महिलाएं पानी में जाकर खड़ी होकर सूर्य उपासना में लीन हो गई। अस्त होते सूर्य को व्रती महिलाओं के पुत्र, पति, बेटी सहित परिवार के अन्य सदस्यों ने अर्घ्य दिया। अर्घ्य का कार्य संपन्न होने के बाद व्रती महिलाएं और उनके घर के सदस्य घरों को लौट गए। सरोवर पर पूजा के बाद युवाओं ने आतिशबाजी भी की।
-
खूब दिखा उत्साह, ली सेल्फी
छठ पूजा को लेकर युवक, युवतियों और बच्चों में जबरदस्त उत्साह दिखा। उनके चेहरे खुशी से खिलखिला रहे थे।युवक और युवतियां मोबाइल से वह छठ पूजा कर रही परिवार की महिला का फोटो खींचने के साथ ही सेल्फी लेते नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें