फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: रेयान की घातक गेंदबाजी से मुंबई इंडियंस बनी विजेता

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। रुक्मणी क्रिकेट एकेडमी और स्प्रिंगफील्ड्स क्रिकेट एकेडमी की ओर से आयोजित जूनियर समर लीग का फाइनल मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस के बीच मुकाबला खेला गया। मुंबई इंडियंस ने 8 विकेट खोकर जीत हासिल की।
विज्ञापन

रुक्मणी क्रिकेट एकेडमी के ग्राउंड पर हुए मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए चेन्नई सुपर किंग्स 50 रन बनाकर बनाकर ऑलआउट हो गई। मुंबई इंडियंस के लिए रेयान ने 5 विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करते हुए मुंबई इंडियंस ने 8 विकेट से जीत हासिल की। चेन्नई सुपर किंग्स के लिए शब्बू पाशा ने 2 विकेट लिए। मैन ऑफ द मैच रेयान व गेम चेंजर ऑफ द मैच शब्बू पाशा को चुना गया। मैन ऑफ द टूर्नामेंट मोहम्मद आजम, बेस्ट बल्लेबाज मोहम्मद सोहिब, बेस्ट गेंदबाज हमदान को चुना गया।
अंपायर सतेंद्र कुमार, मोहम्मद सायम रहे जबकि स्कोरर अफजल खान रहे। इस दौरान सिद्धार्थ मलिक, बदरुद्दीन सिद्दीकी, कोच मोहम्मद हसीन, जमाल अहमद, मोहम्मद हसीब, ओमदत्त शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें