गजरौला (अमरोहा)। समाचार पत्र एजेंट की पत्नी को झांसा देकर ठग सोने के कुंडल ले उड़े। बुधवार को नगर के मोहल्ला टीचर्स कालोनी निवासी समाचार पत्र एजेंट संजीव गोयल की पत्नी कुसुम गोयल अपने घर की गली के बाहर स्थित एक नर्सिंग होम के पास पहुंची तो वहां आए दो युवकों ने उनसे किसी का पता पूछा। बताते हैं कि इसके बाद उन्हें अपनी बातों में उलझाकर बेसुध कर दिया। होश में आने पर देखा तो उनके कानों से कुंडल गायब थे। उन्होंने शोर मचा दिया। इस पर वहां भीड़ एकत्र हो गई। बाद में उन्होंने घर पहुंचकर घटनाक्रम की जानकारी दी। इंस्पेक्टर आरपी शर्मा ने बताया कि तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। संवाद