फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: शादी कराने का झांसा देकर दो महिलाओं ने ठगे दस हजार

Sun, 28 May 2023 12:59 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। युवक को शादी कराने का झांसा देकर दस हजार रुपये ठगने वाली महिलाओं के खिलाफ कोतवाली में तहरीर दे दी गई है। युवक की शिकायत पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

शनिवार को नगर कोतवाली के मोहल्ला कूंचा खत्रियान के रहने वाले एक युवक ने कोतवाली में तहरीर देकर आरोप लगाया कि सालभर पहले मेरठ में संस्था चलाने वाली दो महिलाओं से उसका संपर्क हुआ था। महिलाओं ने कहा था कि उनकी संस्था शादी कराती है। युवक ने शादी कराने के लिए कहा तो दोनों महिलाओं ने संस्था में रजिस्ट्रेशन के नाम पर 10 हजार रुपये की फीस ले ली। एक रसीद भी दी, लेकिन उसके बाद उन्हाेंने मोबाइल बंद कर लिया। अब उनसे कोई संपर्क नहीं हो रहा है। परेशान होकर पीड़ित ने कोतवाली में शिकायती पत्र देकर महिलाओं के खिलाफ कार्रवाई की मांग है। आरोपी महिलाओं के मोबाइल नंबर भी पुलिस को दिए हैं। प्रभारी निरीक्षक हरीश वर्धन सिंह ने बताया कि मामले में जांच कर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें