जिलाध्यक्ष कृष्ण कुमार शर्मा ने कहा कि रहरा सीएचसी में तैनात चिकित्साधीक्षक मरीजों का फोन नहीं उठाते। जिससे किसानों व मरीजों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। कहा कि वह अपने केबिन में बैठकर मरीजों को भी नियमित रूप से नहीं देखते हैं। चिकित्साधीक्षक को बदलवाया जाए। कहा कि खाद की दुकानों पर यूरिया के मात्र एक कट्टे को लेने पर अन्य कीटनाशक जबरन खरीदना पड़ रहा है, जबकि कृषि विभाग का कहना है कि जबरन किसी को कुछ नहीं बेचा जाएगा। खाद बिक्री की सरकारी दुकानों पर यूरिया का कट्टा निर्धारित से अधिक मूल्य पर बेचा जा रहा है। गांव हरियाना में मुख्य मार्ग पर तालाब के पास कीचड़ एवं जलभराव के कारण ग्रामवासियों के साथ क्षेत्र वासियों को भी गंदे पानी और कीचड़ से होकर गुजरना पड़ता है। यहां केहर सिंह, मुन्नू सिंह, पुस्पेंद्र, प्रभाष शर्मा, सुभाष शर्मा, विमल, महेश चंद्र रहे।