फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों के सबसे बड़ मसीहा, दिलों में हर वक्त रहेंगे चौधरी साहब

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की जयंती शनिवार को राजनीतिक दलों ने मनाया। उन्हें किसानों का सबसे बड़ा मसीहा बताया। कहा कि आजादी की लड़ाई में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिए। आज के दौर में उनके विचार अपरिहार्य है। किसानों की मजबूती को देश के लिए सबसे बेहतर कदम बताए। समाजवादी पार्टी के मंडी समिति रोड स्थित कार्यालय में जिलाध्यक्ष निर्मोज यादव ने कहा कि चरण सिंह के जीवन में देश की भलाई के लिए हर वक्त चिंतित रहते थे। अंग्रेजों के खिलाफ सत्याग्रह आंदोलन में हिस्सा लिए। हिंदी के साथ अंग्रेजी भाषा पर पकड़ बहुत मजबूत थी। उन्होंने कई किताबे लिखी हैं। किसानों के लिए हर वक्त चिंतित रहते थे। किसानों के दिलों में हर वक्त जिंदा रहेंगे। इस दौरान सरजीत सिंह, सुरेंद्र सिंह, राधे लाल रघुवंशी, विकिल चौधरी, साजिद अली, रफत प्रधान, राजकुमार यादव, सुहेल मंसूरी, राहुल यादव, आकाश दीप, नितिन कुमार, शादाब सैफी, हरिराज सिंह आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें