फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: कबड्डी में चंदौसी विजेता और बिजनौर रहा उपविजेता

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। जगदीश सरन हिंदू पीजी कॉलेज के कैलसा परिसर में एमजेपी रुहेलखंड विश्वविद्यालय बरेली की अंतरमहाविद्यालयी कबड्डी (पुरुष) प्रतियोगिता संपन्न हुई। प्रतियोगिता का फाइनल मैच वर्धमान पीजी कॉलेज, बिजनौर और मॉडल पीजी कॉलेज चंदौसी के बीच खेला गया। रोमांचक फाइनल मुकाबले और कड़े संघर्ष में मॉडल पीजी कॉलेज चंदौसी की टीम विजयी रही। जबकि, उपविजेता का खिताब वर्धमान पीजी कॉलेज ने हासिल किया।
विज्ञापन

अंतरमहाविद्यालयी कबड्डी (पुरुष) प्रतियोगिता की शुरुआत सीओ नौगांवा सादात अभिषेक, प्राचार्य प्रोफेसर वीर वीरेंद्र सिंह ने किया। प्रतियोगिता में 16 टीमों ने भाग लिया। क्वार्टर फाइनल में नेटवर्क डिग्री कॉलेज और वर्धमान डिग्री कॉलेज के बीच पहला मैच खेला गया। इसे वर्धमान कॉलेज, बिजनौर की टीम विजेता रही। दूसरा क्वार्टर फाइनल आरसीएम कॉलेज धामपुर और एसएम कॉलेज चंदौसी के बीच खेला गया। इसे आरसीएम कॉलेज धामपुर ने जीता। तीसरा क्वार्टर फाइनल मैच राम कीरत कॉलेज और मॉडर्न कॉलेज चंदौसी के बीच खेला गया। इसे मॉडर्न कॉलेज चंदौसी ने जीता। चौथा क्वार्टर फाइनल विश्वविद्यालय कैंपस और विवेकानंद कॉलेज, दरवाड़ा की टीम के बीच खेला गया। इसे विवेकानंद कॉलेज धरवाड़ा ने जीता।
सेमीफाइनल वर्धमान कॉलेज बिजनौर और आरएसएम कॉलेज के बीच मैच में वर्धमान कॉलेज बिजनौर की टीम विजयी रही। जबकि, दूसरे सेमीफाइनल में मॉडर्न कॉलेज चंदौसी और विवेकानंद कॉलेज, दरवाड़ा के बीच मैच में मॉडर्न कॉलेज चंदौसी ने जीत हासिल की। अंतिम और फाइनल मैच वर्धमान कॉलेज बिजनौर और मॉडल पीजी कॉलेज चंदौसी के बीच खेला गया। इसमें मॉडल कॉलेज चंदौसी ने विजय प्राप्त की और विजेता की ट्रॉफी हासिल की। संचालन डॉ. नवनीत विश्नोई ने किया। पर्यवेक्षक डॉ. जितेंद्र सिंह, सोमपाल सिंह रहे जबकि निर्णायक मंडल में खड़क सिंह, हेमेंद्र सिंह, नीरज कुमार, अनुराग मलिक, हरदीप सिंह, रवि कुमार, निशांत कुमार, रवीश कुमार आदि रहे। प्रबंध समिति से उपाध्यक्ष लीलाधर अरोड़ा, कोषाध्यक्ष उमेश गुप्ता, प्राचार्य डॉ. वीर वीरेंद्र सिंह ने विजेता और उपविजेता टीम को ट्रॉफी प्रदान की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें