फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुनावी दंगल : चाचा चौधरी और साबू बताएंगे वोट के मायने

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। निर्वाचन आयोग मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए नए-नए प्रयोग कर रहा है। चुनावी दंगल में अब प्रसिद्ध कॉमिक चाचा चौधरी और साबू के किरदार मतदाताओं को वोट डालने के लिए प्रेरित करेंगे। कॉमिक बुक एक्शन और रोमांच के साथ-साथ वोट करने का सामाजिक संदेश भी दे रही है।
विज्ञापन


पूरे देश में चुनावी दंगल का दौर जारी है। जिसके तहत निर्वाचन आयोग मतदान प्रतिशत बढ़ाने पर जोर दे रहा है। निर्वाचन आयोग की ओर से चाचा चौधरी एवं चुनावी दंगल नाम से कॉमिक बुक जारी की है, जो नए वोट बनाने से लेकर मतदान करने, प्रत्याशियों एवं बूथ आदि के संबंध में जानकारी करने के तरीके बताएगी। कॉमिक बुक के जरिए परिषदीय स्कूलों एवं माध्यमिक स्कूलों में छात्र-छात्राओं को जागरूक किया जाएगा जो गांवों में जागरूकता अभियान चलाकर मतदाताओं को वोट करने के लिए प्रेरित करेंगे।



कॉमिक में चाचा चौधरी और साबू समेत राका, धमाका सिंह और बिल्लू के किरदार अलग-अलग कहानियों के माध्यम से वोट करने के लिए प्रेरित कर रहें हैं। चाचा चौधरी ईसीआई द्वारा विकसित विभिन्न एप , जैसे नो योर कैंडिडेट एप, सी-विजिल एप, वोटर टर्नआउट ऐप, पीडब्ल्यूडी एप और कैंडिडेट एप के माध्यम से हर किसी को अपने जैसा स्मार्ट मतदाता बनने के लिए प्रेरित करते हैं। चाचा चौधरी और बिनी हमारी महिला मतदाताओं को आगे आने और निडर होकर मतदान करने के लिए प्रेरित करते हैं।
विज्ञापन



थर्ड जेंडर और वृद्ध मतदाता के लिए भी है संदेश

कॉमिक की एक हास्य कहानी थर्ड जेंडर के मतदाता को जागरूकता अभियान के तहत उनके समान अधिकारों के बारे में प्रेरित करती है। चाचा चौधरी साबू और बिनी को समझाते हैं कि हर किसी को वोट क्यों देना चाहिए और प्रत्येक वोट मायने रखता है। कॉमिक में चाचा चौधरी एक वृद्ध मतदाता को पोस्टल बैलेट के जरिए वोट करने के लिए भी प्रेरित करते हैं। सीडीओ अश्वनी कुमार मिश्रा ने बताया कि कॉमिक के माध्यम से स्कूली बच्चे मतदाताओं को वोट करने के लिए प्रेरित करेंगे। स्कूलों में बच्चों का यह कॉमिक पढ़ाए जाने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन




विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें